विधि व्यवस्था में लापरवाही बरदाश्त नहीं : डीएम

Published at :06 Nov 2015 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
विधि व्यवस्था में लापरवाही बरदाश्त नहीं : डीएम

दीपावली व छह को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर चर्चा सासाराम (ग्रामीण) : दीपावली व छठ पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी संदीप कुमार ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की. इसमें विधि व्यवस्था पर चर्चा की गयी. डीएम ने कहा कि विधि व्यवस्था […]

विज्ञापन
दीपावली व छह को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर चर्चा
सासाराम (ग्रामीण) : दीपावली व छठ पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी संदीप कुमार ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की. इसमें विधि व्यवस्था पर चर्चा की गयी. डीएम ने कहा कि विधि व्यवस्था में लापरवाही किसी कीमत पर बरदाश्त नहीं की जायेगी. छठ पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर भी चर्चा की गयी.
यह जानकारी डीपीआरओ सुजय कुमार ने दी. बैठक में रोहतास के पुलिस कप्तान मानवजीत सिंह ढिल्लो तीनों अनुमंडलों के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत सभी थानाध्यक्ष समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. बैठक में दीपावली के दिन पुलिस बलों की तैनाती, संभावित स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, वाहन जांच अभियान में तेजी लाने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बैठक को पुलिस अधीक्षक ने भी संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन