एसबीआइ की शाखा को किया जा रहा दुरुस्त

Published at :29 Oct 2015 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
एसबीआइ की शाखा को किया जा रहा दुरुस्त

सासाराम (ग्रामीण) : अगजनी की घटना के बाद अब शाखा को दुरूस्त करने की दिशा में भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने पहल शुरू कर दी है. सामान की मरम्मती का काम जोरों पर चल रहा है. गौरतलब है कि रविवार की देर रात शॉट सर्किट से एसबीआइ की प्रधान शाखा, सासाराम में आग लग […]

विज्ञापन
सासाराम (ग्रामीण) : अगजनी की घटना के बाद अब शाखा को दुरूस्त करने की दिशा में भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने पहल शुरू कर दी है. सामान की मरम्मती का काम जोरों पर चल रहा है. गौरतलब है कि रविवार की देर रात शॉट सर्किट से एसबीआइ की प्रधान शाखा, सासाराम में आग लग जाने से लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी थी.
शाखा प्रबंधक समेत अन्य कई अधिकारियों के सहयोग से पंजाब नेशनल बैंक की बिल्डिंग में स्थित एक हॉल में वैकल्पिक तौर पर बैंकिंग सेवा शुरू की गयी है.
हालांकि, यहां कर्मचारियों के बैठने से लेकर काम करने में भी भारी परेशानी हो रही है. ऐसी स्थिति में शाखा प्रबंधक भी एक कुरसी पर बैठ कर जांघ पर लैपटॉप रख कर काम कर रहे हैं, ताकि ग्राहकों को कोई असुविधा न हो. इधर, पूर्व के बैंक के सामने विभाग ने एक बोर्ड भी लगाया है, जिस पर असुविधा के लिए खेद बताते हुए शाखा को ट्रांसफर की बातें लिखी गयी है, ताकि किसी भी ग्राहकों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन