धान की खरीद में घोटाले पर पुलिस कसेगी शिकंजा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Mar 2015 12:16 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (सदर) : गरीबों को सताने वाले लोग भी अपराधी से कम नहीं है. उन्हें भी पुलिस नहीं छोड़ेगी. उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. उक्त बातें वर्ष 2012 में चेनारी प्रखंड के पैक्सों में हुए घोटाले के दोषियों की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को मॉडल थाना में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी शिवदीप […]
विज्ञापन
सासाराम (सदर) : गरीबों को सताने वाले लोग भी अपराधी से कम नहीं है. उन्हें भी पुलिस नहीं छोड़ेगी. उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. उक्त बातें वर्ष 2012 में चेनारी प्रखंड के पैक्सों में हुए घोटाले के दोषियों की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को मॉडल थाना में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी शिवदीप लांडे ने कही.
उन्होंने बताया कि चेनारी प्रखंड के पेवंदी, केनारकला व फुलवरिया पैक्स में धान खरीदारी में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ. इसमें तत्कालीन क्रय कें द्र प्रभारी अमीर चंद राम, अंचलाधिकारी नागेंद्र मिश्र, राजस्व कर्मचारी,चेनारी अंचल निरीक्षक, फुलवरिया पैक्स अध्यक्ष अलिंदर सिंह, केनार कला पैक्स अध्यक्ष विजय दूबे व पेवंदी पैक्स अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे जांचोंपरांत दोषी पाये गये थे. इन सब पर मामला भी दर्ज किया गया.
इस मामले पुलिस ने दावथ थाना क्षेत्र के सुंदर निवासी कौलेश्वरी सिंह को गिरफ्तार किया गया. अन्य दोषियों को भी तुरंत गिरफ्तार किया जायेगा. एसपी ने बताया कि चेनारी प्रखंड ही नहीं बल्कि पूरे जिले में धान अधिप्राप्ति के घोटाले में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










