रोहतास में बरातियों की गाड़ी में कंटेनर ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौके पर मौत
घटनास्थल की तस्वीर
Bihar Road Accident: रोहतास जिला के दिनारा थाना इलाके में,आरा मोहनियां नेशनल हाइवे (NH-319) पर सोमवार की सुबह 3:30 बजे में बरातियों की खड़ी गाड़ी में कंटेनर ने टक्कड़ मार दी. सभी लोग मठिया गांव से तिलक समारोह से लौट रहे थे. तभी मलियाबाग की तरफ से आ रही अनियंत्रित कंटेनर ने पिकअप वैन और बस दोनों में टक्कर मार दिया. 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए.
Bihar Road Accident: घटना रोहतास जिला के दिनारा थाना इलाके की है. यहां बेलवैयां मठिया गांव के समीप आरा मोहनियां नेशनल हाइवे (NH-319) पर सोमवार की सुबह लगभग 3:30 बजे में बरातियों की खड़ी गाड़ी में कंटेनर ने टक्कर मार दिया हैं . बताया जा रहा है कि सभी लोग जिले के ही मठिया गांव से तिलक समारोह से लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि घर में 7 मई को ही थी शादी.
आपके शहर में
घटना के पीछे की वजह क्या रही?
लौटने के दौरान ही अपने घर जाने के लिए बस से नीचे उतरे थे. तभी मलियाबाग की तरफ से आ रही अनियंत्रित कंटेनर ने पिकअप वैन और बस दोनों में टक्कर मार दिया. घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल छा गया.
पुलिस ने क्या बताया?
इसकी सूचना लोगों ने स्थानीय थाना को दिया. इस घटना में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं 10 लोग जख्मी पाए गए है . मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी जख्मियों को अस्पताल भेज दिया है . जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोगों को रेफर कर दिया गया.
वहीं कंटेनर चालक मौके से वाहन छोड़कर भाग निकला. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच छानबीन कर रही है.
(दिनारा से उमेश कुमार शर्मा कि रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए