बैठक में राजद ने केंद्र सरकार को घेरा

Published at :13 Mar 2015 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
बैठक में राजद ने केंद्र सरकार को घेरा

सासाराम : जिला राष्ट्रीय जनता दल की बैठक गुरुवार को अंकुर होटल में जिलाध्यक्ष विजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान 15 मार्च को केंद्र सरकार के खिलाफ पटना के गांधी मैदान से राजभवन मार्च की तैयारी पर चर्चा की गयी. बैठक में जिला से लेकर पंचायत स्तर के सभी पदाधिकारी ने भाग […]

विज्ञापन
सासाराम : जिला राष्ट्रीय जनता दल की बैठक गुरुवार को अंकुर होटल में जिलाध्यक्ष विजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान 15 मार्च को केंद्र सरकार के खिलाफ पटना के गांधी मैदान से राजभवन मार्च की तैयारी पर चर्चा की गयी. बैठक में जिला से लेकर पंचायत स्तर के सभी पदाधिकारी ने भाग लिया.
बैठक को संबोधित कर रहे पूर्व विधायक डॉ अशोक कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आज किसान परेशान है. पूर्व मंत्री आनंद मोहन ने कहा कि देश में शासन का लाभ पूंजीपतियों को मिल रहा है.
आम आदमी महंगाई से दब कर मरने के कगार पर है. बैठक में सर्वजीत सिंह खालसा, मुन्ना राय, सुहैल अंसारी, रामनाथ राम, चंद्रदेव बिंद,श्री निवास सिंह सहित कई लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन