उपसमाहर्ता समेत तीन पर दर्ज होगी प्राथमिकी

Published at :12 Mar 2015 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
उपसमाहर्ता समेत तीन पर दर्ज होगी प्राथमिकी

सासाराम (कोर्ट) : नगर थाना क्षेत्र के नूरनगंज निवासी सदानंद पासवान उर्फ सतीश पासवान ने रोहतास के उपसमाहर्ता (भूमि सुधार) उपेंद्र सिंह, पेशकार शशिकांत तिवारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर सुशील कुमार चौधरी पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में मुकदमा दायर किया है. इसमें कहा है कि पेशकार ने पांच सौ रुपये लेकर पूर्व उपसमाहर्ता […]

विज्ञापन

सासाराम (कोर्ट) : नगर थाना क्षेत्र के नूरनगंज निवासी सदानंद पासवान उर्फ सतीश पासवान ने रोहतास के उपसमाहर्ता (भूमि सुधार) उपेंद्र सिंह, पेशकार शशिकांत तिवारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर सुशील कुमार चौधरी पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में मुकदमा दायर किया है.

इसमें कहा है कि पेशकार ने पांच सौ रुपये लेकर पूर्व उपसमाहर्ता गयन राम के आदेश की छाया प्रति दी. अग्रेतर कार्रवाई हेतु 20 हजार रुपये की मांग भी की. रुपये नहीं देने पर आगे की कार्रवाई बाधित की. पूछताछ करने पर पेशकार ने जाति सूचक गाली भी दी. पूरे मामले में उपसमाहर्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि लोगों ने पेशकार का सहयोग किया. इस मामले की सुनवाई करते हुए सीजेएम ने मॉडल थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन