रसोई गैस का सिलिंडर फटा, तीन की मौत

Published at :25 Feb 2015 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
रसोई गैस का सिलिंडर फटा, तीन की मौत

शिवसागर (रोहतास) : शिवसागर थाना क्षेत्र के शिवसागर गांव में मंगलवार की देर शाम रसोई गैस सिलिंडर फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम 32 वर्षीया बीबी खातून अपनी दो वर्षीया बेटी के साथ खाना बनने के लिए रसोईघर में […]

विज्ञापन
शिवसागर (रोहतास) : शिवसागर थाना क्षेत्र के शिवसागर गांव में मंगलवार की देर शाम रसोई गैस सिलिंडर फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम 32 वर्षीया बीबी खातून अपनी दो वर्षीया बेटी के साथ खाना बनने के लिए रसोईघर में गयी थी.
जैसे ही महिला ने गैस सिलिंडर का रेगुलेटर ऑन कर चूल्हा जलाया, वैसे ही पूरे घर में आग लगी. आग लगने के बाद महिला के 35 वर्षीय आजाद फारूकी अपनी पत्नी व पुत्री को बचाने के लिए गये, तो वह भी उस आग की चपेट में आ गये. इस दौरान गैस सिलिंडर फट गया और तीनों बुरी तरफ से झुलस गये. स्थानीय लोग तीनों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन