पशु अस्पतालों को इलाज की जरूरत

Published at :07 Jan 2015 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
पशु अस्पतालों को इलाज की जरूरत

सासाराम(ग्रामीण): रोहतास जिले के पशु अस्पतालों में कर्मचारियों व चिकित्सकों की घोर कमी है. इस कमी से पशुओं का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है. जिले के कुल 40 पशु अस्पतालों के लिए महज 24 डॉक्टर कार्यरत हैं. इन्हीं डॉक्टरों के भरोसे जिले के सात लाख पशु हैं. धराशायी हो रहे अस्पताल भवन: जिले […]

विज्ञापन
सासाराम(ग्रामीण): रोहतास जिले के पशु अस्पतालों में कर्मचारियों व चिकित्सकों की घोर कमी है. इस कमी से पशुओं का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है. जिले के कुल 40 पशु अस्पतालों के लिए महज 24 डॉक्टर कार्यरत हैं. इन्हीं डॉक्टरों के भरोसे जिले के सात लाख पशु हैं.
धराशायी हो रहे अस्पताल भवन: जिले में स्थित पशु अस्पताल के अधिकतर भवन क्षतिग्रस्त हैं. कई भवनों में पौधे ऊग आये हैं, जबकि खैराडीह में बने अस्पताल अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है. नोखा का पशु अस्पताल किराये पर चल रहा है.
इलाज के लिए भटक रहे पशुपालक: चिकित्सकों की कमी के कारण कई अस्पतालों में कंपाउंडरों ही इलाज का काम देख रहे हैं. कई जगहों पर अधिकतर अस्पताल बंद रहते हैं. इससे पशुपालक निजी क्लिनिकों या झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज करने को बाध्य हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन