साइकिल रैली का अधिकारियों ने किया स्वागत

Updated at : 29 Aug 2019 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
साइकिल रैली का अधिकारियों ने किया स्वागत

सासाराम ऑफिस : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके स्वच्छता के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से बंगाल से निकाली गयी साइकिल रैली व मशाल का भव्य स्वागत डेहरी सीमा व रोहतास समाहरणालय परिसर में हुआ. अलग-अलग एनसीसी डायरेक्टोरेट से होते हुए औरंगाबाद पहुंचा. औरंगाबाद एनसीसी बटालियन ने बैटन की […]

विज्ञापन

सासाराम ऑफिस : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके स्वच्छता के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से बंगाल से निकाली गयी साइकिल रैली व मशाल का भव्य स्वागत डेहरी सीमा व रोहतास समाहरणालय परिसर में हुआ.

अलग-अलग एनसीसी डायरेक्टोरेट से होते हुए औरंगाबाद पहुंचा. औरंगाबाद एनसीसी बटालियन ने बैटन की कमान संभाली, जो बुधवार को रोहतास जिला सीमा डेहरी पहुंच 42 बिहार बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल संदीप भाटिया को औरंगाबाद के एनसीसी ऑफिसर कर्नल जगमोहन सिंह ने बैटन हस्तांतरित करके रोहतास के लिए रवाना किया.
इसके बाद साइकिल रैली में शामिल कैडेट्स जिला मुख्यालय पहुंचे. रोहतास समाहरणालय में जिलाधिकारी पंकज दीक्षित की उपस्थिति में कैडेट्स का भव्य स्वागत हुआ.
42 बिहार बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल श्री भाटिया ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूरे देशभर में आगामी 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक मेगा स्वच्छता पखवारे का आयोजन किया जा रहा है.
स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए बीते आठ अगस्त को अखिल भारतीय स्वच्छता पखवारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया. जिसके तहत देश के अलग-अलग एनसीसी डायरेक्टोरेट से शुरू होते हुए साइकिल रैली को आगामी 29 सितंबर को दिल्ली में समाप्त की जायेगी.
उन्होंने बताया कि फिलहाल बिहार एवं झारखंड के एनसीसी डायरेक्टोरेट में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है. रैली के स्वागत समारोह के दौरान डीडीसी सुरेंद्र प्रसाद, सदर एसडीओ राजकुमार गुप्ता, एएसपी राजेश कुमार, डेहरी एसडीओ लाल ज्योतिनाथ शाहदेव, उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय,सामान्य प्रशाखा के प्रभारी रविंद्र राम सहित कई अधिकारी रहे.
रैली चली दिल्ली की ओर
स्वच्छता पखवारे के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा. जहांरैली में शामिल 42 बिहार बटालियन के 25 कैडेटों एवं अधिकारियों द्वारा आगामी 30 एवं 31 अगस्त को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूम कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा.
जिसके बाद आगामी एक सितंबर को साइकिल रैली लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए मोहनिया के लिए प्रस्थान करेगी तथा कर्नल संदीप भाटिया की अगुवायी में उत्तर प्रदेश एनसीसी डायरेक्टोरेट के एनसीसी अधिकारियों को मोहनिया में बैटन हस्तांतरित की जायेगी. जो दिल्ली की ओर बढ़ चलेगी. वहीं 29 अगस्त को स्कूलों व कॉलेजों में व्याख्यान होगा तथा प्रभात फेरी से शुरुआत होकर साफ-सफाई अभियान, स्वच्छता पेंटिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता, स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन भी होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन