थाने की हाजत में बंदी ने की खुदकुशी, ट्रैक्टर चोरी में मंगलवार की रात गिरफ्तार किया गया था श्रीकांत

Updated at : 21 Aug 2019 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
थाने की हाजत में बंदी ने की खुदकुशी, ट्रैक्टर चोरी में मंगलवार की रात गिरफ्तार किया गया था श्रीकांत

सासाराम : जिले के इंद्रपुरी सहायक थाने के हाजत में बुधवार की अहले सुबह आज एक बंदी ने आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात ही उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. जानकारी के मुताबिक, रोहतास जिले के तिलौथु थाना क्षेत्र के हुरका गांव निवासी 45 वर्षीय श्रीकांत […]

विज्ञापन

सासाराम : जिले के इंद्रपुरी सहायक थाने के हाजत में बुधवार की अहले सुबह आज एक बंदी ने आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात ही उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

जानकारी के मुताबिक, रोहतास जिले के तिलौथु थाना क्षेत्र के हुरका गांव निवासी 45 वर्षीय श्रीकांत सिंह को पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के आरोप में मंगलवार की रात गिरफ्तार किया था. श्रीकांत की गिरफ्तारी के बाद उसे इंद्रपुरी सहायक थाने के हाजत में रखा गया था. बताया जाता है कि बंदी श्रीकांत ने बुधवार की अहले सुबह करीब चार बजे सुबह पाजामे की डोरी गले में लगा कर हाजत में ही खुदकुशी कर ली है.

घटना को लेकर जहां पुलिस सूत्र बंदी के आत्महत्या की बात कह रहे हैं, वहीं सूचना मिलने पर थाना पहुंचे ग्रामीण इसे संदिग्ध मान रहे हैं. बहरहाल, घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) दुर्गेश कुमार मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन