रोहतास : बाइक में धक्का मारते पेड़ से टकरायी बस, दो की मौत

Updated at : 15 Apr 2019 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
रोहतास : बाइक में धक्का मारते पेड़ से टकरायी बस, दो की मौत

भभुआ में ट्रैक्टर से ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा रोहतास में मां के साथ नौ माह की बेटी को जिंदा जला दिया चेनारी (रोहतास) : थाना क्षेत्र के तेलारी गांव में ससुरालवालों ने एक महिला को उसकी नौ माह की बेटी के साथ जला कर मार डाला. घटना के बाद मृतका की पांच साल […]

विज्ञापन
भभुआ में ट्रैक्टर से ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
रोहतास में मां के साथ नौ माह की बेटी को जिंदा जला दिया
चेनारी (रोहतास) : थाना क्षेत्र के तेलारी गांव में ससुरालवालों ने एक महिला को उसकी नौ माह की बेटी के साथ जला कर मार डाला. घटना के बाद मृतका की पांच साल की दूसरी बेटी भी लापता है. मायकेवालों ने दहेज के लिए महिला व उसकी बेटी को मारने का आरोप ससुरालवालों पर लगाया है. घटना रविवार की है.
थानाध्यक्ष निखिल राय ने बताया कि तेलारी गांव के शिवनारायण सेठ की बहू नीतू और उसकी नौ माह की बेटी एंजल की मौत जलने से हुई है. मृतका नीतू की पांच वर्षीय बेटी सपना का पता नहीं चल रहा है.
उन्होंने बताया कि मृतका नीतू के पिता डेहरी न्यू डिलियां के निवासी विश्राम प्रसाद कश्यप ने प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें मृतका के पति संजय सेठ, भैंसुर महेंद्र सेठ, ससुर शिवनारायण सेठ, सास मालती देवी, गोतनी मंजू देवी, देवर गुप्ता सेठ, ननद इंदु देवी व उसके पति काराकाट थाने के गोराडी गांव के शंकर सोनी पर हत्या और दूसरी बेटी को गायब करने का आरोप लगाया है. उसने कहा है कि नीतू के ससुराल वाले 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन