रोहतास : राइस मिल के मालिक समेत दो लोगों को बाइक में बांध कर अपराधियों ने तालाब में फेंका, दोनों की मौत

सासाराम : रोहतास जिले के कोचस प्रखंड के परसथुआं थाना क्षेत्र के दो गांवों के युवकों को बुलेट बाइक में बांध अपराधियों ने नहर में डूबो कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में […]
सासाराम : रोहतास जिले के कोचस प्रखंड के परसथुआं थाना क्षेत्र के दो गांवों के युवकों को बुलेट बाइक में बांध अपराधियों ने नहर में डूबो कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है.
जानकारी के मुताबिक, कैमूर जिले के कोटा गांव से परसथुआं थाना क्षेत्र के डिहिटा गांव निवासी मानिकचंद साह और सोहसा गांव निवासी गोपाल साह अपनी बुलेट बाइक से अपने गांव करीब 11 बजे रात में लौट रहे थे. रास्ते में रूपीबांध गांव के समीप अपने राईस मिल को देखने के लिए मानिकचंद रुके. इसी बीच यहां पहले से ट्रक लगा कर अपराधी चावल और धान की चोरी कर रहे थे. वे वहां दो मजदूरों के हाथ-पैर बांध कर बंधक भी बना लिये थे. अपराधियों द्वारा पहचाने जाने के डर से दोनों युवकों को उनके ही बुलेट बाइक में बांध समीप के नहर फेंक दिया गया. नहर के पानी में डूबने से दोनों यवुकों की मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. दोनों गांवों में मातम और आक्रोश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




