रोहतास : कुदाल से काट कर दो बच्चों और एक महिला की हत्या

दो अन्य घायल, हालत चिंताजनक तिलौथू (रोहतास) : तिलौथू थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में शनिवार की अहले सुबह एक व्यक्ति ने कुदाल से वार कर दो बच्चों व एक महिला की हत्या कर दी. इस घटना में घायल एक महिला व एक लड़की की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घटना के बाद से गांव […]
दो अन्य घायल, हालत चिंताजनक
तिलौथू (रोहतास) : तिलौथू थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में शनिवार की अहले सुबह एक व्यक्ति ने कुदाल से वार कर दो बच्चों व एक महिला की हत्या कर दी. इस घटना में घायल एक महिला व एक लड़की की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घटना के बाद से गांव में पुलिस कैंप की हुई है. मिर्जापुर गांव के सुनील कुमार यादव ने सुबह करीब सात बजे अपने घर के दरवाजे पर खड़े जमींदार यादव के तीन वर्षीय बेटे छोटू कुमार पर अचानक कुदाल से हमला कर दिया.
उसको हमला करते देख पड़ोस के दारोगा यादव की पत्नी लालसा देवी उसे बचाने आयी, तो उन पर भी सुनील ने कुदाल से हमला कर दिया. इस हमले में लालसा देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इस बीच वहां मौजूद रवि यादव के चार वर्षीय बेटे गोलू कुमार पर भी सुनील ने कुदाल से हमला कर दिया. वहां मौजूद उपेंद्र यादव की पत्नी सुनीता देवी व उनकी पांच वर्षीय बेटी आरती कुमारी के हस्तक्षेप पर सुनील ने उन दोनों पर भी कुदाल से वार कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयीं. इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. इसी बीच घटनास्थल पर लोगों को इकट्ठा होते देख सुनील पहाड़ी की ओर भाग निकला. इधर, घायल गोलू, सुनीता व आरती को लेकर लोग अस्पताल की ओर भागे. अस्पताल पहुंचने पर गोलू व छोटू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सत्यवीर सिंह ने कहा कि दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




