डेहरी में पुसौली के युवक की गोली मार कर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2018 4:46 AM
डेहरी/भभुआ : रोहतास जिले के डेहरी स्थित मोहन बिगहा में रविवार की रात एक युवक की अपने ही घर में गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मृतक कैमूर जिले के पुसौली की घटाव पंचायत के पूर्व मुखिया श्रीनिवास सिंह के छोटे बेटे धनराज सिंह बताये जा रहे हैं. धनराज बालू के कारोबार से जुड़े […]
डेहरी/भभुआ : रोहतास जिले के डेहरी स्थित मोहन बिगहा में रविवार की रात एक युवक की अपने ही घर में गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मृतक कैमूर जिले के पुसौली की घटाव पंचायत के पूर्व मुखिया श्रीनिवास सिंह के छोटे बेटे धनराज सिंह बताये जा रहे हैं. धनराज बालू के कारोबार से जुड़े थे. घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी और एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनावाले कमरे को सील कर जांच के लिए पटना से एफएसएल की टीम बुलायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










