ऑटो पलटने से छह घायल एक की स्थिति गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2018 5:07 AM
विज्ञापन
सासाराम नगर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ताराचंडी धाम के समीप जीटी रोड पर तेज गति से जा रहा ऑटो अनियंत्रित हो पलट गया. जिससे ऑटो में सवार करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हो गये. जिसमें एक घायल की स्थिति गंभीर है. प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले गये. घायल […]
विज्ञापन
सासाराम नगर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ताराचंडी धाम के समीप जीटी रोड पर तेज गति से जा रहा ऑटो अनियंत्रित हो पलट गया. जिससे ऑटो में सवार करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हो गये. जिसमें एक घायल की स्थिति गंभीर है.
प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले गये. घायल इसी थाना क्षेत्र के लेरुआ निवासी बिजेंद्र पासवान (25) बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, सासाराम से डेहरी की ओर तेज गति से जा रहा ऑटो ओवरटेक करने के दौरान बीच सड़क पर पलट गया.
जिसमें ऑटो सवार सभी को चोट लगी. लेकिन, ऑटो में दब जाने के कारण इसको गंभीर चोट लगी है. अन्य घायल दुर्घटना के बाद इलाज के लिए निजी क्लिनिक चले गये. गंभीर रूप से घायल विजेंद्र को एनएचआई की एंबुलेंस इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










