अवर निर्वाचन पदाधिकारी के वेतन पर लगी रोक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2018 5:16 AM
सासाराम सदर : निर्वाचन संबंधित कार्यों में उदासीनता व लापरवाही के आरोप में सासाराम अनुमंडल के अवर निर्वाचन पदाधिकारी के वेतन पर रोक लग गयी है. यह कार्रवाई सोमवार की देर शाम में निर्वाचन विभाग के बैठक में डीएम पंकज दीक्षित ने की. डीएम ने बताया कि बैठक में निर्वाचन संबंधित कार्यों की समीक्षा की […]
सासाराम सदर : निर्वाचन संबंधित कार्यों में उदासीनता व लापरवाही के आरोप में सासाराम अनुमंडल के अवर निर्वाचन पदाधिकारी के वेतन पर रोक लग गयी है. यह कार्रवाई सोमवार की देर शाम में निर्वाचन विभाग के बैठक में डीएम पंकज दीक्षित ने की. डीएम ने बताया कि बैठक में निर्वाचन संबंधित कार्यों की समीक्षा की गयी. जिस पर संबंधित कार्यों में कई कमियां पाई गयी. कार्यों में उदासीनता व लापरवाही बरतनेवाले अवर निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. उन्होंने कहा कि किसी भी विकास कार्यों में लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी. दोषी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. हरेक अधिकारियों को अपने अपने संबंधित कार्यों के प्रति हर हाल में सक्रिय रहेंगे. इसके लिए सख्त निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










