अधेड़ की मौत बनी पहेली, पत्नी ने दी मुखाग्नि, बहू ने ससुर पर लगाया था ये गंभीर आरोप

रोहतास :बिहारके रोहतासमें अकोढ़ीगोलाके दरिहट थाना क्षेत्र के धरहरा गाव में शुक्रवार की रात एक अधेड़ चन्रधन शर्मा की मौत पुलिस के लिए पहेली बन गयी है. उसकी हत्या हुई या उसने आत्महत्या की, कुछ स्पष्ट नहीं है. थानाध्यक्ष सियाराम सिंह ने बताया कि मृतक के सीना और चेहरे पर चोट के निशान पाये गये […]
रोहतास :बिहारके रोहतासमें अकोढ़ीगोलाके दरिहट थाना क्षेत्र के धरहरा गाव में शुक्रवार की रात एक अधेड़ चन्रधन शर्मा की मौत पुलिस के लिए पहेली बन गयी है. उसकी हत्या हुई या उसने आत्महत्या की, कुछ स्पष्ट नहीं है. थानाध्यक्ष सियाराम सिंह ने बताया कि मृतक के सीना और चेहरे पर चोट के निशान पाये गये हैं. उसके शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. उन्होंने ने बताया कि अभी तक घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी उसकी पत्नी लाचो देवी ने कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है.
आवेदन का इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि उसकी पत्नी दाह-संस्कार करने में लगी है. लेकिन, घटना के बाद मौके पर पुलिस से उसने बताया था कि मृतक द्वारा शराब के नशे में अपने से ईंट से माथा पीटने के बाद उसकी मौत हो गयी. परिजनों के कथनानुसार यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. लेकिन, घटना के बाद से ही मृतक के बेटे का फरार होना मामला को संदिग्ध बनाता है. मृतक की पत्नी के आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की घटना की पहेली सुलझ पायेगी.
वहीं, मृतक की बहू ने ससुर पर घटना के पहले छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. बहू पूनम देवी ने बताया कि घटना के कुछ देर पहले ससुर शराब के नशे में उसके घर में घुस कर उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था. जिसका विरोध करने के बाद उसने ईंट माथे पर पटक कर जान दे दी. मृतका की पत्नी ने उसे मुखाग्नि दी और दाह-संस्कार कराया. उसने भी बहू के आरोप को सही बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




