दबंगों ने की फायरिंग

Published at :20 Dec 2017 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
दबंगों ने की फायरिंग

अंचल गार्ड का शस्त्र छीनने का किया प्रयास, स्थिति तनावपूर्ण काराकाट (रोहतास) : सरकारी कार्य को रोकने का प्रयास पड़सर गांव के कुछ दबंगों ने द्वारा फायरिंग की गयी. घटना उस समय हुई जब अंचल अधिकारी अनुज कुमार अंचल गार्ड के साथ आहर की खुदाई का कार्य दबंगों द्वारा रोके जाने को लेकर जांच को […]

विज्ञापन

अंचल गार्ड का शस्त्र छीनने का किया प्रयास, स्थिति तनावपूर्ण

काराकाट (रोहतास) : सरकारी कार्य को रोकने का प्रयास पड़सर गांव के कुछ दबंगों ने द्वारा फायरिंग की गयी. घटना उस समय हुई जब अंचल अधिकारी अनुज कुमार अंचल गार्ड के साथ आहर की खुदाई का कार्य दबंगों द्वारा रोके जाने को लेकर जांच को पहुंचे थे.
पड़सर गांव के दबंगों द्वारा बंदोबस्त जमीन में मिट्टी डालने पर जबरन जोर दिया जाने लगा. इस पर अधिकारी ने मना किया कि बंदोबस्त जमीन पर मिट्टी नहीं पड़ेगी.
इस पर आक्रोशित होकर अंचल सुरक्षा गार्डो का शस्त्र छीनने का प्रयास किया गया और दबंगों ने फायरिंग शुरू कर दी. अधिकारी दबंगों के अपराध पर उतरते देख वापस आ गये. पड़सर गांव में तनावपूर्ण स्थिति व्याप्त है. जब दबंगों द्वारा फायरिंग की सूचना पर काराकाट पुलिस ने पड़सर गांव में पहुंचकर छापेमारी शुरू कर दी है. अंचल अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि चिह्नित कर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन