नारायण नर्सिंग कॉलेज में विद्यार्थियों ने मचाया धमाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jun 2017 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम : नारायण नर्सिंग कॉलेज स्टूडेंट्स ने शनिवार को यहां एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौका था नर्सिंग के प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स के लैंप लाइटिंग शपथ ग्रहण समारोह का. पूजा व शालिनी के प्रार्थना नृत्य से कार्यक्रम शुरू हुआ. इसके बाद निधि ने ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया. प्रिया, […]
विज्ञापन
सासाराम : नारायण नर्सिंग कॉलेज स्टूडेंट्स ने शनिवार को यहां एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौका था नर्सिंग के प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स के लैंप लाइटिंग शपथ ग्रहण समारोह का. पूजा व शालिनी के प्रार्थना नृत्य से कार्यक्रम शुरू हुआ. इसके बाद निधि ने ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया.
प्रिया, रौशन, कृष भारती, सोनम एंड ग्रुप, अनंत मिश्रा, पूजा, ऐजाज, कृष एंड पूजा, अजराम, शालिनी, सपना, सचिन कुमार, विकास, अमृता एंड अभिषेक, प्रियंका, अनंत एंड ग्रुप, पूजा भारती, निधि एंड ग्रुप, प्रिया, कृति, सौरव, अभय एंड ग्रुप, प्रियंका एंड पंकज, पूनम एंड इंदू आदि ने बेहतरीन नृत्य की झलकियां पेश कीं. ओमप्रकाश के कविता पाठ के साथ ही ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को गति देने के लिए पारा मेडिकल छात्र ओमप्रकाश एंड ग्रुप ने लोगों को जागरूक किया. छात्रों, शिक्षकों, संचालकों व अभिभावकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया.
अतिथियों के लिए सामूहिक भोज का भी आयोजन हुआ था. नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आयोजित नर्सिंग कॉलेज के नाइटिंगल उत्सव 2017 का उद्घाटन कॉलेज चलानेवाली संस्था देवमंगल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने दीप जला कर किया. उन्होंने कहा कि नारायण ग्रुप ऑफ एजुकेशन की श्रेष्ठता को देखते हुए बिहार सरकार ने जमुहार में निजी विश्वविद्यालय के लिए एलओआई निर्गत कर दिया है. सब कुछ ठीक रहा, तो इसी वर्ष यहां विश्वविद्यालय का शुभारंभ हो जाएगा. उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग के युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें उनके पैरों पर खड़ा करने के उद्देश्य से ही जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, बी फार्मा, डी फार्मा, पारा मेडिकल व प्रबंधन संस्थान की शुरुआत की गयी है.मुख्य अतिथि कुमारी वीणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में होने के बावजूद नारायण नर्सिंग कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण व संसाधन काफी समृद्ध हैं. यह भी कि यह संस्थान बिहार की अग्रणी संस्थानों में शामिल हो चुका है.
पीएमसीएच नर्सिंग की प्राचार्या उषा कुमारी, आइजीआइएमएस नर्सिंग कॉलेज, पटना, की प्राचार्या अंजु डैनियल आदि ने भी अपनी बातें रखीं.उद्घाटन सत्र को संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह व नारायण नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य नितेश कुमार ने संबोधित किया. खेलकूद में अव्वल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी दिया गया. समारोह में नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सा धीअक्षक डॉ. डीके रमण, उपाधीक्षक डॉ वाइएम सिंह, जनसंपर्क पदाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




