दो बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से जख्मी

Updated:
विज्ञापन

अमौर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमौर . अमौर थानाक्षेत्र के विष्णुपूर हाट में बीती रात 8.30 बजे दो बाइक की आमने सामने टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल बाइक सवार विष्णुपूर पंचायत के वार्ड 03, काशीबाड़ी गांव निवासी मो हासीम का पुत्र मो इस्तियाक है. वह विष्णुपुर हाट में बाइक मिस्त्री का काम करता है.घायल बाइक सवार को परिजनो ने आनन फानन में अमौर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे पूर्णिया रेफर कर दिया . पूर्णिया में उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है जहां वह जीवन मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है. इस दुर्घटना में दूसरे अज्ञात बाइक सवार को हल्की चोटें आयी और वह अपनी बाइक को लेकर फरार हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन