अपने शहर से कर सकते हैं राजधानी एक्सप्रेस पर सफर, 14 जून को आ रही पूर्णिया जंक्शन
Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 09 Jun 2026 5:24 PM
14 जून को राजधानी एक्सप्रेस पूर्णिया जंक्शन पर ठहरने वाली है. इतना ही नहीं, कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस, अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस, लोहित एक्सप्रेस और जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस का सफर भी अब पूर्णिया जंक्शन से संभव है.
पूर्णिया जंक्शन पर आज देर रात पहुंचेगी रोहतक से चली लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेन
पूर्णिया जंक्शन के रास्ते अस्थायी रूप से हो रहा है कुल 12 महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन
पूर्णिया. पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. अगर आप पूर्णिया से नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस या डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का आरामदायक सफर करना चाहते हैं तो तैयार रहिए. आगामी 14 जून को राजधानी एक्सप्रेस पूर्णिया जंक्शन पर ठहरने वाली है. इतना ही नहीं, कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस, अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस, लोहित एक्सप्रेस और जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस का सफर भी अब पूर्णिया जंक्शन से संभव है. रोहतक से चली एक्सप्रेस ट्रेन आज देर रात एक बजे तक पूर्णिया जंक्शन पहुंच रही है. कटिहार-बारसोई रेलखंड पर दोहरीकरण और तकनीकी ब्लॉक के कारण डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस समेत करीब एक दर्जन लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन पूर्णिया जंक्शन से किया जा रहा है.
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस 13 जून को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी और 14 जून को पूर्णिया पहुंचेगी. पूर्णिया जंक्शन पर ट्रेनों का ठहराव दिया गया है. यहां से यह ट्रेन अररिया कोर्ट, गलगलिया और ठाकुरगंज होते हुए गुवाहाटी के लिए रवाना होगी. इसी तरह हरियाणा के रोहतक से विगत 7 जून को निकली एक्सप्रेस ट्रेन आज रात आएगी जो नये रुट की ट्रेनों की पहली खेप होगी. इसके बाद क्रमवार रुप से लंबी दूरी की ट्रेनों का सिलसिला शुरू हो जाएगा. रुट डायवर्सन के कारण कटिहार-जोगबनी रेलखंड में पूर्णिया से अररिया के बीच असामान्य रूप से रेल यातायात बढ़ गयी है. सामान्य दिनों में सीमित ट्रेनों की आवाजाही वाले इस रेल मार्ग पर एक के बाद एक महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के गुजरने से रेल की गतिविधियां भी अब तेज रहेंगी. हालांकि महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन स्थायी नहीं है पर यह माना जा रहा है कि इससे पूर्णिया और आस पास के यात्रियों का सफर कुछ दिनों के लिए सहज हो जाएगा.पूर्णिया जंक्शन व ठाकुरगंज स्टेशन पर ठहराव
गौरतलब है कि कटिहार-बारसोई रेलखंड पर दंडखोरा से सुनौली एवं मनिया से कुरैठा के बीच दोहरीकरण और निर्माण कार्य के कारण डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस समेत अन्य 12 ट्रेनों के रुट में परिवर्तन किया गया है. यही वजह है कि ये ट्रेनें अब कटिहार से पूर्णिया जंक्शन और यहां से अररिया-ठाकुरगंज होते हुए गंतव्य की ओर चलेंगी. इस दौरान पूर्णिया जंक्शन और ठाकुरगंज स्टेशन पर राजधानी का ठहराव होगा. उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस नये रुट पर अस्थायीतौर पर चलने वाली ट्रेनों में 22411 नाहरलगुन-आनन्द विहार टर्मिनस अरुणाचल एक्सप्रेस, अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस, 15078 गोमतीनगर कामाख्या एक्सप्रेस, 15672 रोहतक-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस, 15651 गुवाहाटी जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस, 15653 गुवाहाटी जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी शामिल हैं. गौरतलब है कि कटिहार-जोगबनी के इस रेलखंड से फिलहाल कुल 17 जोड़ी यानी अप-डाउन 34 तथा दो जोड़ी यानी अप डाउन 4 स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं.————
पूर्णिया जंक्शन पर होगा ठहराव
15672 कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस15078 कामाख्या एक्सप्रेस और11031 अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस .15716 किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस15651 लोहित एक्सप्रेस15653 जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस11 जून को 15925 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस15624 भगत की कोठी एक्सप्रेस15654 गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस22411 अरुणाचल एसी स्पेशल12424 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस20503 नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेसप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










