दुष्कर्म व हत्या मामले को लोकसभा में उठायेंगे : पप्पू यादव

Updated:
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सोमवार को मुलाकात की

विज्ञापन

पूर्णिया. लोकसभा क्षेत्र के बड़हरा कोठी प्रखण्ड के रघुवंश नगर थाना अंतर्गत महिखण्ड नवटोलिया गांव निवासी नाबालिग काजल कुमारी के साथ बीते 12 फरवरी को दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी. पीड़ित परिजनों से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सोमवार को मुलाकात की और घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल समाज के लिए मुंह पर करारा तमाचा है, बल्कि मानवता के लिए भी एक गहरा जख्म है. इस मामले में दुष्कर्मी किसी भी हाल में बचना नहीं चाहिए, प्रशासन यह सुनिश्चित करे और स्पीडी ट्रायल के जरिए कार्रवाई हो. सांसद पप्पू यादव ने इस घटना को लेकर वरीय पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और मामले को लोकसभा में उठाने की बात कही. साथ ही शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता अपनी ओर से प्रदान की. सांसद पप्पू यादव ने कहा कि दुष्कर्म जैसे घृणित कार्य को अंजाम देने वालों को दुनिया की सबसे कठोरतम सजा मिलनी चाहिए. यह घटना न केवल निंदनीय है, बल्कि समाज के लिए एक चेतावनी भी है. हमें ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी.उन्होंने पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी से फोन पर बात करके इस मामले में स्पीडी ट्रायल के तहत अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आग्रह किया.साथ ही कहा कि दोषी बचना नहीं चाहिए और फोरेंसिक डिपार्टमेंट के अधिकारियों से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की. श्री यादव ने कहा कि दबंग और स्मैक पीने वाले शोहदे गरीबों के बच्चों के साथ छेड़खानी करते रहे हैं, और इस घटना को अंजाम देने वाले ऐसे ही अपराधी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि दुष्कर्मियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए.इस मौके पर प्रतिनिधि अफरोज आलम दिवाकर चौधरी, प्रवक्ता राजेश यादव, अशोक दास, कोशल यादव, दिलीप मंडल, जेपी साह, लड्डू यादव, लवकुश, राहुल यादव, दिलखुश, समिति सुरेश यादव कंत लाल ऋषिदेव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन