Purniya News : प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते-करते युवक ने लगायी फांसी, हालत नाजुक

Edited by AJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया के जीएमसीएच में इलाज करते चिकित्सक.

सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के हारिनाहा गांव निवासी एक युवक ने अपनी प्रेमिका से मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग के दौरान आवेश में आकर फांसी लगा ली. परिजनों ने समय रहते फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट

Purniya News : सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हारिनाहा गांव निवासी किशुनदेव शर्मा के पुत्र नीरज कुमार ने अपनी प्रेमिका से मोबाइल पर लाइव वीडियो कॉल के दौरान बातचीत करते हुए फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. युवक का इलाज राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

परिजनों के अनुसार, नीरज कुमार अपने कमरे में बैठकर मोबाइल पर अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी या विवाद हो गया. बातचीत के दौरान ही युवक ने आवेश में आकर फांसी का फंदा लगा लिया. बताया जा रहा है कि उस समय मोबाइल की स्क्रीन पर मौजूद प्रेमिका पूरी घटना देख रही थी.

घटना की भनक लगते ही युवक के दादा तत्काल उसके कमरे की ओर दौड़े. उन्होंने कचिया से फंदा काटकर युवक को नीचे उतारा. उस समय युवक बेहोश हो चुका था. आनन-फानन में उसे नजदीकी महथवा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, अररिया रेफर कर दिया.

Purniya News : पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा इलाज

अररिया में भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पूर्णिया भेज दिया. जीएमसीएच में चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है.

घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है. जीएमसीएच पहुंची युवक की दादी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना को लेकर गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस को मामले की सूचना दिए जाने की बात कही जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है.

यह भी पढे़ं: Encounter: बिहार के कुख्यात लल्लन सिंह की पूरी ‘क्राइम कुंडली’, खून, लूट और दहशत की कहानी

विज्ञापन
AJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By AJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन