रेफरल अस्पताल अमौर में एक्स-रे सेवा 5 दिन से ठप, निजी केंद्रों पर जाने को मजबूर मरीज

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

रेफरल अस्पताल पूर्णिया

Amour Hospital Condition: पूर्णिया के अमौर रेफरल अस्पताल में 5 दिनों से एक्स-रे सेवा बंद है. मरीजों को निजी केंद्रों में 500 रुपये तक खर्च करने को मजबूर होना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Amour Hospital Condition: अमौर रेफरल अस्पताल में पिछले पांच दिनों से एक्स-रे सेवा पूरी तरह ठप है, जिससे मरीजों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. तकनीकी खराबी या रखरखाव में लापरवाही के कारण यह महत्वपूर्ण जांच सुविधा बंद पड़ी है.

अस्पताल में हर दिन सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिनमें सड़क दुर्घटना, मारपीट, हड्डी रोग और छाती से संबंधित बीमारियों के मरीज शामिल होते हैं. डॉक्टरों द्वारा एक्स-रे की सलाह दिए जाने के बावजूद मरीज जांच नहीं करा पा रहे हैं.

गरीब मरीजों पर बढ़ा आर्थिक बोझ

एक्स-रे सेवा बंद होने से सबसे अधिक परेशानी गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को हो रही है. अस्पताल में जहां यह जांच लगभग मुफ्त या कम खर्च में होनी चाहिए, वहीं अब मरीजों को निजी सेंटरों का रुख करना पड़ रहा है.

निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों में मरीजों से 300 से 500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जिससे गरीब मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है. मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में सुविधा बंद होने से उन्हें मजबूरी में बाहर जाना पड़ रहा है.

मरीजों में नाराजगी

इलाज कराने पहुंचे रुखसाना, आदिल, मनोज, अनवर, मुनाजिर और जाकिर हुसैन सहित कई मरीजों ने बताया कि अस्पताल में एक्स-रे सेवा बंद होने से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि सरकारी सुविधा होने के बावजूद उन्हें निजी केंद्रों पर पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं.

प्रशासन का पक्ष

इस मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एहतमामुल हक ने बताया कि एक्स-रे मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है और इसकी सूचना विभाग को दे दी गई है. उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान कर सेवा बहाल कर दी जाएगी.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन