शिक्षक अनूपलाल उरांव के निधन से शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन

बीकोठी

विज्ञापन

बीकोठी. प्रखंड अंतर्गत आलू बथान गांव निवासी एवं मध्य विद्यालय आलू बथान में कार्यरत शिक्षक अनुपलाल उरांव के निधन से गांव सहित विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. बताया गया कि वे पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे. बुधवार सुबह उन्होंने अपने निजी आवास पर अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, ग्रामीणों एवं विद्यालय के छात्रों में मायूसी छा गई.दिवंगत शिक्षक की पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री सहित पूरा परिवार शोकाकुल है. उनके निधन की सूचना मिलते ही औराही पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मुक्तानंद मुक्त सहित पंचायत के कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन