शराब पीकर हंगामा करते पांच नशेड़ी धराये
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 14 May 2026 6:28 PM
श्रीनगर
श्रीनगर. थाना पुलिस ने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों से शराब पीकर हो हंगामा कर रहे कुल पांच नशेड़ियों को पकड़ा है. थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि सभी नशेड़ी विभिन्न पंचायतों के विभिन्न मार्ग सड़क किनारे स्थित शराब पीकर हो हंगामा कर रहे थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये नशेड़ी में खुट्टी हसेली पंचायत बीचला टोला देवी नगर गांव के मोहम्मद आजाद, खुट्टी धुनेली पंचायत मकनाहा गांव के गोबिंद कुमार, धमदाहा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कूसुम रहिका वार्ड संख्या नौ के नेताजी मुर्रमुर्र, खुट्टी धुनेली पंचायत के वार्ड संख्या एक मकनाहा गांव केराज कुमार रिषी शामिल हैं. पुलिस ने सभी को बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम धारा 37 एक के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










