वीके झा बने मौसम विज्ञान कार्यालय के प्रभारी

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. जिले के भारत मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय के कार्यालय प्रभारी अधिकारी दिनेश कुमार भारती का मौसम वैज्ञानिक- ए से मौसम वैज्ञानिक -बी में प्रौन्नति मिलने पर उनका स्थानान्तरण मौसम केंद्र, आइजॉल (मिजोरम) में हुआ. श्री भारती के करीब दो वर्ष के कार्यकाल में मौसम कार्यालय का कार्य पुरानी भवन से पोर्टा केबिन में शिफ्ट हुआ. रडार के कार्य में भी प्रगति हुई. उनके कार्यकाल में मौसम विज्ञान केंद्र कार्यालय को एक नया मुकाम मिला. श्री भारती के स्थानांतरण के बाद मौसम विज्ञान कार्यालय पूर्णिया का प्रभार वी के झा को सौंपा गया. उक्त जानकारी देते हुए सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार,विराट कृष्णा, धीरज गांधी एवं आलोक कुमार समेत कार्यालय के अन्य पदाधिकारियों ने नये प्रभारी वीके झा का स्वागत करते हुए श्री भारती को उपहार भेंट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन