कुलपति ने किया यूजी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

आनंदी जानकी महिला महाविद्यालय, बनमनखी को सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर 2025 परीक्षा में आरएल कॉलेज माधवनगर के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
बनमनखी. आनंदी जानकी महिला महाविद्यालय, बनमनखी को सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर 2025 परीक्षा में आरएल कॉलेज माधवनगर के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इस केंद्र पर कुल 822 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं. परीक्षा का संचालन 30 मार्च से नियमित रूप से शांतिपूर्ण वातावरण में किया जा रहा है. इसी क्रम में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने अचानक परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया. वहां उपस्थित शिक्षकों एवं केंद्राधीक्षक प्रो. महेंद्र राय को परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. कुलपति के इस औचक निरीक्षण से केंद्र पर मौजूद कर्मियों में सतर्कता बढ़ी और परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




