पूर्णिया महिला महाविद्यालय में यूजी परीक्षा का वीसी ने लिया जायजा

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 04 Apr 2026 6:01 PM

विज्ञापन

पूर्णिया महिला महाविद्यालय

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया महिला महाविद्यालय में शनिवार को यूजी फर्स्ट सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्षा का कुलपति डॉ विवेकानंद सिंह ने औचक निरीक्षण किया.कुलपति द्वितीय पाली में औचक निरीक्षण में पहुंचे .उन्होंने महाविद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया.प्रधानाचार्य प्रो.अनंत प्रसाद गुप्ता ने उन्हें केंद्र पर स्थापित सभी व्यवस्थाओं के बारे में बताया. कुलपति ने कॉलेज परीक्षा नियंत्रक डॉ राकेश रोशन सिंह को निर्देश दिया कि सभी विषयों की सीटिंग प्लान मिक्स करके बनानी है. एक विषय के बाद दूसरे विषय के परीक्षार्थी बैठेंगे.आज प्रथम पाली में हिंदी विषय में 114 परीक्षार्थी उपस्थित 2 अनुपस्थित ,अंग्रेजी विषय में 61 उपस्थित, दर्शनशास्त्र विषय में 91 उपस्थित एवं 5 अनुपस्थित थे. द्वितीय पाली की परीक्षा में इतिहास विषय में 509 उपस्थित 6 अनुपस्थित, संस्कृत विषय में 5उपस्थित, मैथिली विषय में 1 उपस्थित, बांग्ला विषय में 1 उपस्थित परीक्षार्थी थे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन