कैंसर से बचाव के लिए जिले में 36 हजार किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य
Published by :ARUN KUMAR
Published at :15 Apr 2026 5:46 PM (IST)
विज्ञापन

सभी 14 प्रखंडों में 90 दिनों तक चलेगा एचपीवी टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
सभी 14 प्रखंडों में 90 दिनों तक चलेगा एचपीवी टीकाकरण अभियान
पूर्णिया. भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निदेश पर किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में गार्डासिल (एचपीवी) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत जिले के सभी 14 प्रखंडों में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में बीते सोमवार को कुल 556 लक्षित किशोरियों के विरुद्ध 313 किशोरियों का टीकाकरण किया गया जी 56.3 प्रतिशत रहा. उक्त टीकाकरण अभियान में बडहरा, भवानीपुर, बायसी, रूपौली एवं कृत्यानंद नगर प्रखंडों ने लक्ष्य के विरुद्ध बेहतर प्रदर्शन करते हुए 80 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि हासिल की. इनमें बडहरा (129.2 प्रतिशत) और भवानीपुर (108.9 प्रतिशत) ने विशेष रूप से उत्कृष्ट कार्य किया. हालांकि कुछ प्रखंडों धमदाहा, अमौर, डगरुआ एवं श्रीनगर में अपेक्षाकृत कम प्रगति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में विशेष रणनीति अपनाकर अभियान को तेज करने के निर्देश दिया गया है. यह अभियान कुल 90 दिनों की अवधि के लिए संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिले में 36,703 किशोरियों का टीकाकरण किया जाना है जबकि अब तक 776 किशोरियों का टीकाकरण किया गया है, जो 2.1 प्रतिशत है. इस अवधि में 171 सत्र नियोजित किए गए थे, जिनमें से 128 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं. मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि गार्डासिल (एचपीवी) टीकाकरण अभियान किशोरियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों का टीकाकरण अवश्य कराएं. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक प्रखंड में नियमित रूप से सत्र आयोजित किए जा रहे हैं और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु सतत प्रयास जारी है. जिला प्रशासन ने भी आमजन से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है ताकि सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम संभव हो सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




