अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता का सौंपा जिम्मा

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 03 Apr 2026 6:26 PM

विज्ञापन

बनमनखी मुख्यालय

विज्ञापन

बनमनखी. बनमनखी मुख्यालय स्थित भक्त प्रहलाद मंदिर परिसर में गुरुवार को आग से बचाव एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर बैठक की गयी. इस बैठक में जीविका दीदी, वार्ड सदस्य,मुखिया एवं सरपंच सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे. इस दौरान अधिकारियों ने विस्तार से बताया कि आग लगने की स्थिति में किस प्रकार सावधानी बरतनी चाहिए और कैसे समय रहते नुकसान को कम किया जा सकता है.उन्होंने घरेलू गैस, बिजली के उपकरणों तथा खेत-खलिहानों में आग लगने के कारणों और उससे बचाव के उपायों पर विशेष जोर दिया. कार्यक्रम में जिला अग्निशमन पदाधिकारी पूर्णिया त्रिलोकीनाथ झा, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रंजन कुमार, सब-ऑफिसर मंगल प्रसाद, प्रधान अग्निशामक अजय कुमार, प्रभात कुमार, अग्निकर्मी प्रशांत कुमार, प्रहलाद कुमार, प्रदुम्म कुमार, आदेश कुमार तथा अग्निचालक कुमार विजेंद्र सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे.अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि वे सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित करें.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन