दो बाइकों की टक्कर में दो युवक की हालत गंभीर, रेफर
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 21 Nov 2025 6:34 PM
भवानीपुर में दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. शुक्रवार को यह दुर्घटना भवानीपुर-फलका मुख्य सड़क मार्ग पर सिंघियान मोड़ के पास हुई.
भवानीपुर. भवानीपुर में दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. शुक्रवार को यह दुर्घटना भवानीपुर-फलका मुख्य सड़क मार्ग पर सिंघियान मोड़ के पास हुई. दोनों युवकों को सीएचसी भवानीपुर पहुंचाया गया. जहां चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ कुमार मृगेश, एनएम रूपम कुमारी और बंदना कुमारी की मेडिकल टीम ने दोनों घायलों का इलाज किया. दोनों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. बताया गया कि भागलपुर जिला के नवगछिया लक्ष्मीपुर निवासी हैदर अली का पुत्र मो सलमान 18 वर्ष अपने ननिहाल सोनदीप पंचायत के भेलवा आया हुआ था. ननिहाल से वह अपने ममेरे भाई दिलवर के साथ बाइक से भवानीपुर बाजार आ रहा था. इसी दौरान सिंघियान मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी. टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि टक्कर मारनेवाला बाइक सवार युवक बाइक लेकर भाग निकला. स्थानीय लोगो ने दोनों को भवानीपुर सीएचसी भवानीपुर पहुंचाया. जहां से दोनों को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










