शराब व चोरी की बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Nov 2024 7:03 PM
गुलाबबाग टीओपी
पूर्णिया. गुलाबबाग टीओपी पुलिस ने 35.715 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर लिया.शराब की तस्करी में प्रयुक्त चोरी की दो बाइक को भी जब्त किया गया. गुलाबबाग टीओपी प्रभारी कुंदन कुमार को इस आशय की सूचना मिली थी कि दो अपाची बाइक पर विदेशी शराब लेकर दो व्यक्ति गुलाबबाग की ओर जाने वाले हैं. सूचना के सत्यापन के लिए गुलाबबाग बाजार समिति गेट के पास पुलिस पहुंची तो वहां दो अपाची बाइक खड़ा दिखाई दिया और उस पर दो युवक बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे. उक्त दोनों युवक को घेरा में लेकर उनसे पूछताछ की गई, इस दौरान दोनों की पहचान अमर सिंह बोसाक, पिता अनिल बोसाक, साकिन चोचा, वार्ड नम्बर 6, थाना बायसी एवं इसी थाना क्षेत्र के विकास कुमार बोसाक साकिन अमिरगंज, वार्ड नम्बर 16 के रूप में हुई. दोनों बाइक की तलाशी ली गई,तो उनमें से विभिन्न ब्रांड के कुल 35.715 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए विधिवत जप्त किया गया. अवैध शराब की तस्करी एवं चोरी की बाइक का उपयोग करने के आरोप में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










