धावादल की टीम ने दो बाल श्रमिकों को कराया विमुक्त

Published by : SATYENDRA SINHA Updated At : 07 Apr 2026 7:22 PM

विज्ञापन

श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग

विज्ञापन

पूर्णिया. श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के तत्वाधान में जिला पदाधिकारी द्वारा गठित धावा दल टीम के द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में बाल श्रम उन्मूलन एवं विमुक्ति को लेकर अभियान चलाया गया. इस विशेष अभियान में जिला के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों की संयुक्त टीम ने विभिन्न दुकान/ प्रतिष्ठान/ होटल/ रेस्टोरेन्ट/ ढ़ावा/ गैरेज से कुल 02 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया. धवादल टीम का संचालन जलालगढ़ प्रखंड की श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नीतू कुमारी की अध्यक्षता में किया गया. टीम में शामिल श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों में पूर्णिया पूर्व से अमन प्रकाश, अमौर प्रभारी बैसा के आदित्य आकाश कुमार एवं अन्य सहयोगी (एनजीओ) के रूप में प्रयास जैक सोसाइटी के सदस्य शेखर तिर्की, मो सज्जाद एवं स्थानीय थाना की पुलिस भी शामिल रही. श्रम अधीक्षक जगन्नाथ पासवान ने बताया कि इस अभियान में विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दोषी नियोजकों के विरुद्ध बाल श्रमिक एवं किशोर (प्रतिषेध एवं विनियमन), 1986 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज करते हुए नियोजकों पर प्रति बाल श्रमिक 20,000 से 50,000 (बीस हजार से पचास हजार रुपये तक) की जुर्माना राशि तय की गयी है.

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन