स्वास्थ्य कार्यक्रम को लागू करने के लिए नवनियुक्त एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण

Published by :Abhishek Bhaskar
Published at :29 Apr 2026 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य कार्यक्रम को लागू करने के लिए नवनियुक्त एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण

अमौर

विज्ञापन

अमौर. जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्णिया के निर्देशानुसार जिला स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनियुक्त एएनएम के लिए एक विशेष उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अमौर प्रखंड मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एहतमामुल हक और अस्पताल प्रबंधक अनिल कुमार की देखरेख में स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों ने इस डिजिटल प्रशिक्षण में भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य , परिवार नियोजन और नियमित टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. इसके अतिरिक्त, आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंतर्गत मिलने वाले 12 सेवा पैकेजों और यूविन पोर्टल के संचालन को लेकर एएनएम को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया गया. वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यूनिसेफ के कंसल्टेंट शिव शेखर आनंद ने नियमित टीकाकरण, और उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान व उसकी सटीक रिपोर्टिंग के तौर-तरीके बताए. वहीं, पीरामल स्वास्थ्य के टीम लीड चंदन कुमार और एनीमिया कंसल्टेंट याकूब ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर उपलब्ध सेवाओं और उनकी रैंकिंग सुधारने के संकेतकों (इंडिकेटर्स) की जानकारी दी.बढ़ती गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे सामुदायिक स्तर पर लोगों को सावधानियों के प्रति जागरूक करें. जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से एचएमआइएस और यूविन पोर्टल पर टीकाकरण के आंकड़ों में आ रही विसंगतियों को दिखाया और उन्हें समय रहते सुधारने के सख्त निर्देश दिए. सभी एएनएम को निर्देशित किया गया कि वे सत्र स्थल की शत-प्रतिशत और समयबद्ध प्रविष्टि पोर्टल पर सुनिश्चित करें. अमौर रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ. एहतमामुल हक ने बताया कि यह प्रशिक्षण नव-नियुक्त एएनएम को कार्यक्षेत्र में दक्ष बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगा.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन