पूर्णिया कॉलेज के हिंदी विभाग के तीन छात्र-छात्राओं का यूजीसी नेट में चयन

पूर्णिया कॉलेज के हिंदी विभाग
पूर्णिया. पूर्णिया कॉलेज के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के तीन छात्र-छात्राओं का चयन यूजीसी नेट में हुआ है. इनमें कुमारी भावना, मनोज कुमार साह व सोनू कुमार शामिल हैं. कुमारी भावना 2019-21 के घर गुलाबबाग में पिता चंद्रकिशोर ठाकुर तथा माता निशा देवी का परिवार खुशियों में डूबा है. मनोज कुमार साह सत्र 2022-24 के घर पूर्णियॉ के बेलौरी वार्ड नंबर 44 में पिता अर्जुन साह तथा माता कौशल्या देवी को ढेरों बधाइ मिल रही है. जबकि सोनू कुमार सत्र 2022-24 के घर जानकीनगर में पिता अशोक भगत तथा माता मीरा देवी समेत परिजन जश्न मना रहे हैं. प्रधानाचार्य प्रो डॉ शंभूलाल वर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. पूर्णिया कॉलेज हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अंकिता विश्वकर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सफलता में ही शिक्षकों की सफलता निहित है. विवि हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिंह, पूर्णिया कॉलेज हिंदी विभाग के प्रो ज्ञानदीप गौतम तथा डॉ सीता कुमारी ने भी छात्र-छात्राओं की सफलता पर खुशी व्यक्त की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










