पुलिस ने 200 लीटर शराब के साथ तीन धंधेबाज को किया गिरफ्तार

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 13 May 2026 6:06 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया पुलिस को शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है. सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग टीओपी की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. गुलाबबाग टीओपी पुलिस को यह सूचना मिली थी कि एक लग्जरी गाड़ी में शराब की बड़ी खेप तस्करी के लिए ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की गयी. जहां एक चार चक्का वाहन सहित कुल 217.500 लीटर विदेशी शराब सहित एक मोबाईल के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें गिरफ्तार अभियुक्त में हरियाबाड़ा, थाना आरएस, जिला अररिया के निवासी अबुतलहा, सिघिया बस्ती, थाना सदर, जिला पूर्णिया के निवासी सूरज कुमार साह और महलगांव अररिया के निवासी मो. सदीक शामिल है. पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन