जमीन विवाद में युवक को गोली लगने पर उग्र भीड़ ने तीन जमीन ब्रोकर को किया अधमरा

Updated:
विज्ञापन

मरंगा थानाक्षेत्र के बादरपुर चौनी में हुई वारदात, चारों की स्थिति नाजुक

विज्ञापन

पूर्णिया. मरंगा-केनगर थाना सीमा पर बादरपुर चौनी में सोमवार की शाम जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया. घटना से गुस्साये दूसरे पक्ष के तीन जमीन ब्रोकर को उग्र भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. दोनों पक्ष के चारों लोगों की स्थिति नाजुक है. गोली लगने से घायल युवक को मैक्स सेवन कसबा में भर्ती कराया गया. जबकि पिटाई से अधमरा हुए तीन घायलों को जीएमसीएच इलाज के लिए लाया गया. जहां से एक को लेकर परिजन निजी अस्पताल चले गये. गोली लगने से घायल युवक साकिब अलीनगर के मो. जमाल का बेटा है. दूसरे पक्ष के घायलों में से एक की पहचान शहर के सिपाही टोला के दिलीप मिश्रा के रूप में हुई है. मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि जमीन विवाद में घटना हुई है. गोली से एक युवक घायल हुआ है. घटनास्थल से एक चारपहिया वाहन, एक बाइक और एक स्कूटी जब्त किया गया है. चारपहिया वाहन किसी दिलीप मिश्रा के नाम पर है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, सिपाही टोला का दिलीप मिश्रा एवं अन्य दो लोग चारपहिए वाहन से बादरपुर चौनी पहुंचे थे. साकिब से बातचीत के क्रम में कहासुनी हुई. देखते ही देखते दोनों पक्ष उग्र हो गये. इस बीच, दिलीप मिश्रा की तरफ से गोलीबारी की गयी, जिसमें साकिब को जबड़े में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद साकिब के पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर दिलीप मिश्रा एवं उसके दो सहयोगियों को घेर लिया. बेरहमी से पीटते हुए तीनों को अधमरा कर दिया. इस घटना के बाद घायल साकिब को परिजन लेकर इलाज के लिए मैक्स सेवन कसबा रवाना हो गये. वहीं घटना की सूचना मिलने पर मरंगा व केनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस के पहुंचने के बाद घटनास्थल पर पड़े अधमरे घायल को इलाज के लिए जीएमसीएच लाया गया. इधर, एसडीपीओ वन पंकज कुमार शर्मा एवं मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन