ऑटो पलटने से मां-बेटी समेत एक ही परिवार के तीन घायल, रेफर

Published at :30 Jan 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो पलटने से मां-बेटी समेत एक ही परिवार के तीन घायल, रेफर

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. बलिया थानाक्षेत्र के बसंतपुर चिंतामणि उसकावरी पंचायत के मधवापुर का एक परिवार गुरुवार को रघुनाथपुर पंचायत के सिंघिंयान सुंदर गांव से एक कार्यक्रम में भाग लेकर मधवापुर आ रहा था. इसी क्रम में संतुलन बिगड़ने से दैयता पोखर के पास ऑटो पलट गयी. इससे ऑटो पर सवार शत्रुघ्न शर्मा की 8 वर्षीय पुत्री वीणा कुमारी, 30 वर्षीय पत्नी रानी देवी एवं परिवार के एक अन्य सदस्य 38 वर्षीय पंकज शर्मा घायल हो गए .जबकि चालक बाल बाल बच गया. इसमें मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो हुई है. सभी घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल लाया गया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस के चौधरी, एएनएम मंजू कुमारी, रंजीत कुमार एवं सुनील कुमार की टीम ने प्राथमिक इलाज के बाद रानी देवी समेत दो व्यक्ति को घर भेज दिया. जबकि वीणा कुमारी की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चौधरी ने बताया कि वीणा के सर में गंभीर चोट है जिसका सीटी स्कैन के बाद ही इलाज संभव है. बाइक समेत गिरे तीन युवक, एक रेफर भवानीपुर. नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड संख्या 10 तैयारी निवासी खजूरी शाह का 26 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार गुरुवार को बाइक से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया . पिंटू कुमार अपने दो साथी के साथ असकटिया गांव से घर आ रहा था. रास्ते में अचानक बाइक के संतुलन बिगड़ने से पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया .जबकि पिंटू कुमार बाइक के बीच में बैठा हुआ था. पीछे बैठा हुआ व्यक्ति एवं बाइक चला रहे व्यक्ति को खरोच तक नहीं आयी. पिंटू कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन