संत रविदास के विचार मानवजाति के लिए प्रासांगिक

Published at :12 Feb 2025 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
संत रविदास के विचार मानवजाति के लिए प्रासांगिक

संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंती

विज्ञापन

जयंती समारोह पूर्णिया. बुधवार को संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंती समारोह अनुसूचित जाति/जनजाति बुद्ध विचार मंच के बैनर तले जिलाध्यक्ष हरिलाल पासवान के निवास स्थान सह कार्यालय में मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता भारत मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव ने की. जबकि आयोजक हरिलाल पासवान ने मंच संचालन किया. सर्व प्रथम संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद वक्ताओं द्वारा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया. सभी वक्ताओं ने कहा कि आज गुरु रविदास जी का विचार बहुजन समुदाय हीं नहीं संपूर्ण मानवजाति के लिए प्रासांगिक हो गया है. हमें इनके विचारों को हरेक गांव के मुहल्ले तक पहुंचाना आवश्यक हो गया है. मौके पर शशिभूषण कुमार उर्फ विक्की पासवान, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष पूर्णिया, विक्रम राज प्रदेश सचिव आज़ाद समाज पार्टी, रणजीत पासवान, मो रीयाज उद्दीन, मो सलीम, मुन्ना कुमार पासवान, ऊषा देवी उपाध्यक्ष वार्ड नंबर 29 अनुसूचित जाति-जनजाति बुद्ध विचार मंच,मनीष कुमार गौतम जिला संयोजक बहुजन मुक्ति पार्टी पूर्णिया, डेजी कुमारी,शबनम सोनी, प्रियंका कुमारी, श्वेता कुमारी, सुशांत कुमार गौतम विश्वजीत कुमार गौतम,आरज़ू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन