PURNIA : भागलपुर के खरीक बाजार में युवक को मारी गोली, पूर्णिया से पटना रेफर

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :10 May 2026 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
PURNIA : भागलपुर के खरीक बाजार में युवक को मारी गोली, पूर्णिया से पटना रेफर

बेखौफ बदमाशों ने घर से खाना खाकर घर के बाहर टहलने निकले युवक को गोली मार दी. वारदात को बाइक से आये हथियार से लैस दो युवकों ने अंजाम दिया.

विज्ञापन

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट :

बेखौफ बदमाशों ने घर से खाना खाकर घर के बाहर टहलने निकले युवक को गोली मार दी. वारदात को बाइक से आये हथियार से लैस दो युवकों ने अंजाम दिया. रुपये के लेनदेन को लेकर युवक की दोनों युवकों से बहस हुई. कुछ ही देर बाद युवक के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. युवक को दो गोली पेट को चीरती हुई आरपार निकल गयी. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से बड़ी ही आसानी से भाग निकल गये. घटना भागलपुर के खरीक बाजार की है. वहीं गोली लगते ही युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा. खून ज्यादा बह जाने और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन युवक को लेकर पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचे. जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए, डॉक्टरों ने युवक को हायर सेंटर पटना रेफर कर दिया है.

इवनिंग वॉक पर निकला था कन्हैया कुमार मोदी

यह घटना शनिवार देर रात की है. युवक की पहचान भागलपुर जिले के खरीक बाजार के स्वर्गीय विजय मोदी के बेटे 30 वर्षीय कन्हैया कुमार मोदी के रूप में हुई है. घटना के बाद से परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी देते हुए छोटे भाई पिंटू मोदी ने बताया कि भाई रोजाना की तरह देर शाम खाना खाकर गांव में ही इवनिंग वॉक पर निकला था. वो गांव में टहल रहा था कि तभी खरीक बाजार के बड़ी कठेला का रहने वाला ऋषभ अपने एक अन्य साथी के साथ वहां आ धमका. भाई कन्हैया कुमार मोदी और ऋषभ के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर कोई विवाद हुआ. कुछ ही देर में दोनों के बीच आपसी कहासुनी बढ़ गया. जिसके बाद ऋषभ और उसके साथी ने कमर से पिस्टल निकालकर कन्हैया के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. गोली कन्हैया के पेट को चीरती हुई आर पार हो गयी. जबकि वारदात के बाद फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को जुटता देख दोनों बाइक स्टार्ट कर फरार हो गये.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन