PURNIA पूर्णिया एयरपोर्ट पर स्टार एयर ने अपने उड़ान समय में किया परिवर्तन

Updated:
विज्ञापन
PURNIA पूर्णिया एयरपोर्ट पर स्टार एयर ने अपने उड़ान समय में किया परिवर्तन

पूर्णिया शहर से हवाई सेवा शुरू होने के बाद दो एयरलाईन्स द्वारा दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद एवं कोलकाता की हवाई सेवा लगातार दी जा रही है.

विज्ञापन

पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट :

पूर्णिया शहर से हवाई सेवा शुरू होने के बाद दो एयरलाईन्स द्वारा दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद एवं कोलकाता की हवाई सेवा लगातार दी जा रही है. इनमें स्टार एयर की सेवा अहमदाबाद और कोलकाता के लिए है जबकि इंडिगो एयरलाइन्स दिल्ली, हैदराबाद और कोलकाता तक यात्रियों को अपनी सेवा दे रही है. इसी क्रम में स्टार एयरलाइन्स ने अपने आगमन और उड़ान को लेकर अपने पूर्व निर्धारित समय में थोड़ी तब्दीली की है. इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर डी के गुप्ता ने बताया कि पूर्णिया एयरपोर्ट के समर शिड्यूल के अनुसार नया शिड्यूल जारी किया गया है. इसके अनुसार, स्टार एयरलाइन्स के कोलकाता एवं अहमदाबाद की फ्लाइट के आगमन तथा प्रस्थान के समय में तब्दीली की गयी है. अहमदाबाद से अब प्रातः 8 बजे की जगह यह प्लेन 8.45 बजे पूर्णिया पहुंचेगी जबकि कोलकाता के लिए यह प्लेन 8.40 के बजाय 9.25 पर रवाना होगी. वहीं इस प्लेन का कोलकाता से आगमन अब 12 बजे की बजाय 12.25 पर होगा और यह प्लेन अहमदाबाद के लिए 12.40 की जगह 13.05 बजे रवाना होगी. इंडिगो ने अपने उड़ान में कोई तब्दीली नहीं की है.

पूर्णिया एयरपोर्ट वर्तमान टाइम टेबल

स्टार एयर- अहमदाबाद से आगमन – 08.45 बजे

फ्लाइट नं S5618/619- अहमदाबाद के लिए – 13.05 बजे

फ्लाइट नं. S5620/621- कोलकाता से आगमन- 12.25 बजे

कोलकाता के लिए – 09.25 बजे

इंडिगो-

फ्लाइट नं IGO6E-7924/7925- कोलकाता से आगमन- 11.20 बजे

कोलकाता के लिए- 11.55 बजे

फ्लाइट नं IGO6E-6559/6560- दिल्ली से आगमन -13.00 बजे

दिल्ली के लिए – 13.55 बजे

फ्लाइट नं IGO6E-5935/5936- हैदराबाद से आगमन- 15.00 बजे

हैदराबाद के लिए – 15.55 बजे

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन