PURNIA : भाई को बस पर बैठाकर घर लौट रहे युवक की गला रेतकर हत्या

Updated:
विज्ञापन
PURNIA : भाई को बस पर बैठाकर घर लौट रहे युवक की गला रेतकर हत्या

पूर्णिया जिले के बायसी थानाक्षेत्र में बीती रात पटना जानेवाली बस पर बैठाकर अपने घर लौट रहे एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई.

विज्ञापन

पूर्णिया के बायसी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट :

पूर्णिया जिले के बायसी थानाक्षेत्र में बीती रात पटना जानेवाली बस पर बैठाकर अपने घर लौट रहे एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. मृतक मो. अनवर (26) पूर्णिया जिले के बायसी प्रखंड के चरैया पंचायत वार्ड 01 मोहम्मदपुर ग्रामवासी मो. शरीफ का पुत्र था. रविवार को सुबह में पानीसदरा के फुलभासा कल्वर्ट के पास पानी में उपलाता हुआ शव बरामद हुआ. बायसी थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.परिजनों ने बताया कि मृतक अनवर पास के भुतहा गांव में मूढ़ी मिल चलाता था. बीती रात उसका छोटा भाई पुणे जा रहा था. बायसी में साढ़े आठ बजे बस थी. मृतक अनवर अपने छोटे भाई को छोड़ने गया था. छोटे भाई को बस पर बैठाकर वह लौट रहा था. हालांकि जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई सुबह में उसकी लाश मिलने से पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई. मृतक की पत्नी रूजाना रो रोकर सदमे में है. उसके डेढ़ साल के बच्चे को यह भी नहीं भान है कि उसके सिर पर से पिता का साया उठ गया है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन