वसंतपुर गांव में सूरज का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

Published at :13 Feb 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
वसंतपुर गांव में सूरज का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

वसंतपुर गांव

विज्ञापन

रूपौली. वसंतपुर गांव में मृतक सूरज झा का शव गुरुवार को पहुंचते ही परिजनों मे कोहराम मच गया. हर तरफ चीख पुकार से मातम छाया रहा. सांसद प्रतिनिधि आफताब आलम उर्फ पप्पू ने पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी. साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया. सांसद प्रतिनिधि आफताब आलम उर्फ पप्पू ने घटना को लेकर प्रशासन को जिम्मेवार ठहराया. उन्होंने आरोप लगाया कि माघी पूर्णिमा के दिन कुरसेला में संगम पर समुचित व्यवस्था नदारद थी. मृतक के पिता अरुण झा ने बताया कि वे अपने बेटे के साथ गंगा स्नान करने गये थे. पुत्र प्रीतम कुमार गहरे पानी में डूबने लगा. उनके दूसरे पुत्र सूरज सहित काफी संख्या में लोगों ने प्रयास कर प्रीतम को बचा लिया. उसी क्रम में सूरज की डूबने से मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन