चरकपाड़ा से मदहेल गांव तक जानेवाली सड़क जर्जर

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 5:45 PM

विज्ञापन

बैसा

विज्ञापन

बैसा. चरकपाड़ा से मदहेल गांव तक जाने वाली सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के जर्जर होने के कारण आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है . क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान सड़क इतनी खस्ताहाल हो चुकी है कि गड्ढों और गिट्टी के अलावा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है. वहीं प्रखंड मुख्यालय आने के लिए इस मार्ग का सबसे अधिक उपयोग किया जाता हैं. इसी कारण 24 घंटे यह मार्ग व्यस्त रहता है. इस बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों की मांग को देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग ने खस्ताहाल सड़क की आंशिक मरम्मत करायी थी. इसके बाद इस सड़क को स्थायी नहीं बनाया गया .अब फिर से सड़क बदहाल हो गई है. इसमें जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं. ग्रामीणों से प्रशासन से जल्द सड़क का जीर्णोद्धार कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन