नामजद आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 19 Nov 2025 6:37 PM

विज्ञापन

केनगर

विज्ञापन

केनगर. केनगर थाना पुलिस ने दुकान में चोरी कर थाना कांड से फरार चल रहे एक नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त जिले के मुफस्सिल थानाक्षेत्र के नगर निगम पूर्णिया के वार्ड संख्या 42 स्थित रुई गोला माधोपारा मुहल्ला निवासी 24 वर्षीय मो. जमशेद उर्फ जब्बो है. इस कांड के वादी रहे जिले के केहाट थाना क्षेत्र के जनता चौक निवासी स्व. भागेश्वर पोद्दार के पुत्र सुनील कुमार भारती की केनगर थाना क्षेत्र के श्रीनगर मार्ग में पड़नेवाले बीबीगंज पुल समीप भारत पेट्रोलियम स्थित एक बंद दुकान में बीते 8 सितंबर एवं 13 सितंबर 2022 को आरोपित मो. जमशेद उर्फ जब्बो ने आटो लगाकर सामान चोरी कर लिया था. घटना के बाद वादी सुनील कुमार भारती ने 21 सितंबर 2022 को केनगर थाना में आवेदन देकर मो. जमशेद उर्फ जब्बो के विरुद्ध कांड संख्या 578/2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को आवश्यक कार्रवाई करने के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन