जदयू की बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया ‘बूथ जीतो,चुनाव जीतो’ का मंत्र

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया जिला जदयू (ग्रामीण) के कार्यकारिणी की एक बैठक जिला प्रभारी सुनील कुमार की मौजूदगी में हुई.

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया जिला जदयू (ग्रामीण) के कार्यकारिणी की एक बैठक जिला प्रभारी सुनील कुमार की मौजूदगी में हुई. इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी. पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के कार्यालय परिसर में आहूत इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश कुमार सिंह ने की. इस बैठक में जिला के सातों विधानसभा प्रभारी एवं प्रखंड अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने हिस्सा लिया. बैठक में तय किया गया कि 15 मार्च तक सभी प्रखंड की पंचायत कमेटी को हर हाल में वहां की सामाजिक संरचना के आधार पर संगठन को दुरुस्त कर लिया जायेगा. पंचायत अध्यक्षों को आबादी एवं वर्ग के आधार पर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल पर कमेटी बनाकर पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे ‘बूथ जीतो.. ,चुनाव जीतो’के आधार नारा को बुलंद किया जायेगा. साथ ही प्रदेश के दिशा निर्देश पर जिला कार्यकारिणी के सदस्यों को दो से तीन पंचायतों की जिम्मेदारी दी जायेगी. बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने काम करने एवं 2025 फिर से नीतीश ..! , व 2025 में 225 ..!! का संकल्प लिया. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, नव मनोनीत जिला संगठन प्रभारी सुनील कुमार, सभी विधानसभा प्रभारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, शंभू मंडल, श्री प्रसाद महतो, जिला कार्यकारिणी सदस्य सह कटिहार जिला संगठन प्रभारी चंदन सिंह पटेल, जिला प्रवक्ता उपेंद्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष माहेश्वरी मेहता, मुरारी प्र.सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता , जिला महासचिव रूपेश कुमार, संतोष कुमार मिश्रा, अजय कुमार, हीरा सिंह, नीरज सिंह, जिला सचिव शांति देवी, प्रवीण कुमार, महेश कुमार सिंह आदि कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे. फोटो. 3 पूर्णिया 28- बैठक में मौजूद जदयू नेता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन