नहीं रहे सिटी काली मंदिर के प्रधान पुजारी गोपाल मुखर्जी

Updated at : 12 Apr 2026 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
नहीं रहे सिटी काली मंदिर के प्रधान पुजारी गोपाल मुखर्जी

प्रधान पुजारी पंडित गोपाल मुखर्जी

विज्ञापन

पूर्णिया. ऐतिहासिक पूर्णेश्वरी सिटी काली मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित गोपाल मुखर्जी अब हमारे बीच नहीं रहे. वे लंबे अर्से से बीमार चल रहे थे. अपने पिता दिवंगत दुर्गापदो मुखर्जी के बाद उन्होंने करीब सात दशकों तक यहां मां काली की सेवा करते रहे. उनके निधन की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है. वे न केवल न पुजारी थे, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए आस्था और विश्वास का प्रतीक भी थे. उनका दिव्य चेहरा देखते ही लोगों का सिर श्रद्धा से झुक जाता था. एक सरल, धार्मिक एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे. उनका पूरा जीवन पूजा-पाठ और जनसेवा को समर्पित रहा. सरल एवं मृदु स्वभाव वाले गोपाल दा धार्मिक एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे. उनका पूरा जीवन पूजा-पाठ और जनसेवा को समर्पित रहा. उनके निधन सेशहर का हर कोई मर्माहत है. हर कोई उनके अंतिम दर्शन केलिए लालायित हैं. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि रविवार की देर रात तक उनका पार्थिव शरीर कोलकाता से पूर्णिया पहुंचेगा. वैसे, शहर के लोग लगातार सिटी काली मंदिर पहुंच रहे हैं. ।

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन