बरदेला में धर्म महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 03 Apr 2026 6:21 PM
धमदाहा प्रखंड
धमदाहा. धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के बरदेला पंचायत स्थित द्रौपदी चतुर्गुण उच्च विद्यालय बरदेला में शुक्रवार को तीन दिवसीय धर्म महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जो 05 अप्रैल तक किया जाएगा. कार्यक्रम में प्रख्यात वैदिक विद्वानों ने धार्मिक सांस्कृतिक परंपरागत पारिवारिक सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर मानव हितकारी प्रवचन एवं भजन किया. बंगाल, बिहार ,उत्तर प्रदेश से आये प्रवक्ताओं ने संस्कृति वैदिक धर्म पर प्रकाश डाला . मुख्य प्रवक्ता, डॉक्टर व्यास नंदन शास्त्री, वैदिक डॉक्टर ब्रह्मदत्त आर्य, आचार्य मीरा शास्त्री,कवित्री अंजू सुमन, पंडित श्यामानंदन शास्त्री, आचार्य वेदवीर शास्त्री ने विचार रखे. आयोजन समिति में विद्याभूषण आर्य, सत्य प्रकाश आर्य, जनार्दन प्रसाद आर्य, हरिनंदन प्रसाद आर्य, जगत लाल प्रसाद आर्य, रविंद्र कुमार मारकंडे सहित कमेटी के सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










