अग्निपीड़ितों के बीच सीओ ने बांटे 12-12 हजार का चेक

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 23 Jul 2025 6:48 PM

विज्ञापन

बनमनखी

विज्ञापन

प्रतिनिधि,बनमनखी. बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में अंचलाधिकारी अजय कुमार रंजन ने संयुक्त रूप से अग्निपीड़ितों के बीच आपदा विभाग मद से 12-12 हजार रुपये का चेक प्रदान किया.सीओ श्री रंजन ने बताया कि बनमनखी अनुमंडल के जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर तिलक पंचायत के रामपुर तिलक वार्ड 05 में गत 19 जुलाई 2025 को अगलगी में तीन अलग-अलग परिवारों के घर जले थे. इस अगलगी कांड के तीनों पीड़ित क्रमशः राम प्रसाद मंडल पिता जीतन मंडल, पुतुल देवी पति सत्यदेव मंडल,राज कुमार मंडल पिता राम प्रसाद मंडल के बीच बारह- हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया.इस मौके पर राजस्व कर्मचारी चन्देश्वरी प्रसाद सुमन अंचल नाजिर अमन कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन